फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेंगू के चार और मलेरिया के दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरुवार को डेंगू के चार और मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। आठ घरों में लार्वा मिलने पर मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ राजेश तिवारी ने बताया कि वेक्टर बॉर्न की टीम ने गुरुवार को 100 एलाईजा जांच की। इसमें डेंगू के चार मरीज मिले हैं। वहीं मलेरिया के 351 मरीजों के सैंपल लिए गए। दो मरीज पॉजिटिव निकले। टीम ने शहर के मोहल्ला धर्मशाला रोड, नघेटा रोड, नघेटा पश्चिमी, शिवपार महोलिया आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर दवा का छिड़काव किया। आठ घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिलने पर भवन मालिकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें