फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सेवानिवृत्त कानूनगो की बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कस्बे में एक सप्ताह पूर्व बुखार की चपेट में आई सेवानिवृत्त कानूनगो की बहू ने गुरुवार को लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक माह में बुखार से तीसरी मौत है।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। कस्बा के मनसा नाथ मंदिर के पास रहने वाले रामकुमार शुक्ला सेवानिवृत्त कानूनगो हैं।
बताया कि उनकी बहू प्रिया शुक्ला को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कस्बे में डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिल सका था। इसके बाद चार दिन पहले उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के लोगों का कहना है कि एक माह पूर्व बुखार से मां-बेटी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें