फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित किशोरी की कानपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कस्बा निवासी किशोरी की डेंगू से पीड़ित होने की रिपोर्ट आने के कुछ ही देर बाद कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी देवेंद्र अग्निहोत्री की बेटी शांभवी उर्फ प्राची (15) गुरुवार से बुखार से पीड़ित थी। पहले तो परिजन स्थानीय स्तर पर ही उसका उपचार कराते रहे, लेकिन राहत न मिलने पर उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया। शनिवार को उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे कानपुर के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच में रविवार सुबह डेंगू की पुष्टि हुई, दोपहर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें