हरदोई। विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। आयुष विभाग के शिविर की औपचारिक शुरुआत सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने की। शिविर में 116 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं प्राप्त कीं। विकास भवन में आयुष विभाग के शिविर में सीडीओ ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी दवाओं की जानकारी ली। सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी, डॉ. आशीष कुमार, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट आनंद कुमार, यूनानी चिकित्सक डॉ. जरीन बेगम, योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार पांडेय सहित आयुष विभाग के चिकित्सक और कर्मचारियों की टीम ने परीक्षण कर सलाह और दवाएं दीं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशा रावत, होम्योपैथ चिकित्साधिकारी डॉ. मधु वाजपेयी के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया।