फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करीब ढाई माह पहले हर्षित ने की थी पिटाई, तब पत्नी ने खाया था जहर

Sun, 07 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के शाहपुर वासुदेव गांव में चर्चा है कि हर्षित शकी मिजाज है। आए दिन शक के आधार पर ही पत्नी की पिटाई करता रहता था। जब कोई उसे मना कर देता था तो उस पर शक करने लगता था।
विज्ञापन

करीब ढाई महीने पहले भी सरिता की पिटाई कर दी थी। इससे खफा होकर करीब ढाई माह पहले सरिता अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और रास्ते में जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां पर सुलह समझौता होने के बाद सरिता फिर हर्षित के साथ रहने लगी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद होली के पर्व पर हर्षित ने फिर सरिता की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद सरिता अपने मायके चली गई थी। फिर कुछ दिन मायके रहने के बाद अपने भाई और बहनों के साथ यहां ससुराल में रहने लगी थी। लेकिन इस बार हर्षित ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अभी हर्षित से पूछताछ कर रही है। किससे बात हो रही थी, जानकारी करने में पुलिस जांच कर रही है।
मोबाइल से भी खुलेगा राज
सरिता मोबाइल पर किस व्यक्ति से बात कर रही थी । अपने घर कर रही थी या किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही थी। इस बात की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। उसे सर्विलांस पर लगाकर पूरे मामले की जांच करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें