पाली /भरावन । जिले के अलग अलग क्षेत्रों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पाली क्षेत्र में एक युवक का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूरापुर गांव के बताए जा रहे मामले में युवक लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करता बताया जा रहा है। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पाली थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
उधर भरावन के थाना अतरौली क्षेत्र के एक युवक का वीडियो तमंचा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि थाना अतरौली क्षेत्र के एक युवक रौब में तमंचा लेकर खड़ा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। (संवाद)