फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में महिला समेत तीन के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में महिला समेत तीन के शव उतराते मिलने से सनसनी - हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर गंगा नदी का मामला अमर उजाला ब्यूरो हरदोई । हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को निकलवाने की कवायद शुरू कर दी ।एसपी का कहना है कि शवों को निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा ।शनिवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पतारपुरवा के निकट गंगा किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव किनारे पर लगा देखा तो इसकी चर्चा हो गई। कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और उक्त शव के पास ही गंगा में एक महिला और एक बालक का शव भी उतराता दिखा। एक साथ तीन शव देख कर ग्रामीणों में खलबली मच गई और सूचना अरवल पुलिस को दी गयी। साथ ही साथ कन्नौज जनपद की सीमा में स्थित नौरंगपुर चौकी को भी सूचना दी गई। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बदनापुर गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शवों को निकलवाने की कवायद की जा रही है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है । शव निकलवाए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें