फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नशे में सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के बड़ौवा गांव में बुधवार देर रात नशे में सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बड़ौवा गांव निवासी दुर्गेश (35) शराब पीने का लती था। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर शाम वह शराब के नशे में सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे आ गिरा। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह देख उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दुर्गेश इकलौता था। उसके पिता गंगाराम की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद से वह शराब पीने का आदी हो गया था। इसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। वह अकेला ही रहता था। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें