फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 31 Oct 2022 09:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर स्थित टोडरपुर गांव के पास सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर गांव निवासी मोहित (30) मजदूरी करता था।

विज्ञापन


वह सोमवार शाम गांव से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित टोडरपुर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी तलाशी में जेब में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर पुलिस ने घटना की सूचना दी।

परिजन मौके पर आ गए। मृतक के भाई भानू ने बताया कि वह रेलवे लाइन के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी एक बेटा है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें