फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ससुराल में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव में ससुराल में रिश्तेदार से विवाद होने के बाद क्षुब्ध युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला सरायं सैफ निवासी अनिल (28) मजदूरी करता है। उसकी पचदेवरा थाना क्षेत्र के कूंडी गांव में ससुराल है। गुरुवार को वह रक्षाबंधन पर पत्नी गीता को लेकर वहां गया था।
पिता राजाराम के मुताबिक शनिवार दोपहर अनिल का रिश्तेदार से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर खुद के ऊपर डालकर माचिस से आग लगा ली।
विज्ञापन

उसे जलता देख अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर उसे बचाया। सूचना मिलने पर युवक का पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे सीएचसी लेकर गए।
युवक के पिता ने रिश्तेदार पर विवाद मेें पेट्रोल डालकर उसे जलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया। पचदेवरा एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें