फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः थ्रेशर में युवक के हाथ का कड़ा फंसा, मौत

विज्ञापन
फोटो-40- रोते बिलखते परिजन । - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव माहुपारा मजरा महगवां में सोमवार शाम थ्रेसर मशीन से युवक का दाहिने हाथ का कड़ा धान लगाते समय फंस गया। हादसे में युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा धड़ समेत मशीन में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माहुपारा निवासी जयपाल अपने पिता जुगराज के साथ गांव में मजदूरी करता है। सोमवार शाम वह भांजे ललित के साथ थ्रेशर मशीन पर खड़े होकर धान का मुठ्ठा लगा रहा था। उसका पिता नीचे से धान के मुठ्ठा पकड़ा रहा था।
इस बीच जयपाल का कड़ा थ्रेशर में फंसने वह हाथ सहित ऊपर का आधा हिस्सा अंदर चला गया। आनन फानन में थ्रेशर मशीन बंद की गई। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम गांव पहुंची। मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि उसका एक पुत्र कार्तिक (3) वर्ष है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-41- थ्रेशर में फंसा शव- फोटो : HARDOI

फोटो-42- फाइल फोटो- जयपाल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें