हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर बेहटा गोकुल के पास मामा ईंट-भट्ठा के निकट मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में लगा कुंडा टूटने से युवक ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चंदौली निवासी अनिल यादव (32) मंगलवार रात यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान कुंडा टूट जाने से अनिल ट्रॉली की चपेट में आ गया। बताया गया कि मृतक अनिल यादव अपने परिवार में अकेला था। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।