फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुंडा टूटने से ट्रॉली की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक अनिल यादव की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर बेहटा गोकुल के पास मामा ईंट-भट्ठा के निकट मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में लगा कुंडा टूटने से युवक ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चंदौली निवासी अनिल यादव (32) मंगलवार रात यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग कर रहा था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान कुंडा टूट जाने से अनिल ट्रॉली की चपेट में आ गया। बताया गया कि मृतक अनिल यादव अपने परिवार में अकेला था। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें