हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटियामऊ में पेट दर्द से परेशान युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कटियामऊ निवासी ओमकार खेती करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र और एक पुत्री रोशनी (20) भी थी। सोमवार देर रात घर के अंदर बने कमरे में रोशनी का शव फांसी पर लटकता मिला। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। ओमकार ने बताया कि रोशनी पिछले कई माह से पेट में दर्द की समस्या से परेशान थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (ब्यूरो)