फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, सांड़ के हमले से मौत की आशंका

विज्ञापन
फोटो-01- मृतक लालाराम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के सकाहा निवासी मजदूर का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पेट में गहरे घाव थे। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने सांड़ के हमले से मजदूर की मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सकाहा निवासी लालाराम (48) मजदूरी करता था। रात में वह शिव संकट हरण मंदिर के पास स्थित सोहन की परचून की दुकान में लेटता था। रविवार रात खाना खाकर दुकान पर लेटने गया था।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने भारत के मकान के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पेट में नुकीली वस्तु का गहरा निशान (छेद) था।
विज्ञापन

पास में ही खून व लालाराम का गमछा भी पड़ा था। परिजनों ने घटना की वजह पता होने से इन्कार करते हुए सूचना पुलिस को दी। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सांड़ के हमले से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02- घर में गमगीन बैठी परिजन महिलाएं- फोटो : HARDOI

फोटो- 03- घटनास्थल पर पड़ा खून और गमछा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें