हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ईश्वरीपुरवा गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर एक मजदूर का शव पड़ा मिला। गांव में ट्रेन के आगे कूदकर युवक के जान देने की चर्चा है।
ईश्वरी पुरवा निवासी अनूप (26) मजदूरी करता था। गांव के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग निकला है। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शौच को गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजन को सूचना दी।
परिजन मौके पर आ गए। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल हैं। वहीं गांव में युवक के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की चर्चा हो रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।