फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मंदिर की धुलाई कर रही महिला को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के गोपार गांव में मंदिर की धुलाई करते समय महिला को करंट लग गया। परिजनों ने पावर हाउस पर फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गोपार गांव निवासी बाबू लाल के घर के बाहर मंदिर है। सोमवार शाम उसकी पत्नी रामजानकी (55) पानी की मोटर चालू करके मंदिर की धुलाई कर रही थी। इस दौरान मोटर का तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पावर हाउस फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पानी की वजह से करंट उतरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें