फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के लेहना गांव में सोमवार सुबह महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। छत के कुंडे से उसका दुपट्टा लटक रहा था। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अंबारी गांव निवासी देवंती (20) की शादी 12 मई 2020 को पिहानी के लेहना गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी। सोमवार सुबह कमरे में बिस्तर पर देवंती का शव पड़ा मिला।
सूचना पर मृतका के पिता सियाराम परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि कमरे की छत में लगे कुंडे में बेटी का दुपट्टा लटक रहा था, बेटी के गले में निशान थे।
विज्ञापन

ससुराली दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। वहीं ससुराली देवंती के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसकी वजह के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने और मायके पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें