फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव , पति पर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-16- मृतका के बच्चों से जानकारी लेते एसओ अनिल कुमार सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गांव मान नगला में मंगलवार सुबह महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव काशीपुर निवासी बिटुला उर्फ मीना (55) की शादी करीब 36 वर्ष पूर्व पचदेवरा के मान नगला निवासी राजेश्वर के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह बिटुला का शव कमरे में छत के कड़े में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
मृतक के बेटे शोभित ने घटना की सूचना मामा गुड्डू को दी। कुछ ही देर में मामा मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई ने बताया कि बहनोई के दूसरी महिला से संबंध थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर बहनोई ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। घटना में पति व बच्चे चुप्पी साधे हैं। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें