फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बस से उतरते समय सड़क पर गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-47- मृतका आरती की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार सुबह मायके जाने के लिए बस से उतरते समय सड़क पर गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांठ थाने के कोर्रिया गांव निवासी आरती (30) का मायका बेहटा गोकुल के टोडरपुर गांव में है। बृहस्पतिवार को ऋषि पंचमी का व्रत है। इसके लिए वह मायके आ रही थी।
बुधवार सुबह वह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव के सामने रोडवेज बस से उतरने लगी। इस दौरान चालक ने बस आगे बढ़ी दी। तो महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।
दोपहर में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेहटा गोकुल एसओ रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें