संडीला। खेत जा रही महिला की लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांक गांव पास से लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन निकली है। बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी सुनीता (50) खेत पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
उसकी मौके पर मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
परिजनों ने बताया कि मृतका के चार बेटे और दो बेटियां हैं। घटना से घर में कोहराम मचा है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला हादसे का शिकार हुई है।