फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सीएम के संज्ञान में लाएंगे हरदोई डस्टबिन घोटाला : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
फोटो-23- वार्ता करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कूड़ेदान खरीद घोटाले में जिम्मेदार बचाए गए हैं। ग्राम प्रधानों को फंसाया गया है। असली दोषी तत्कालीन डीपीआरओ और वे अधिकारी हैं।
विज्ञापन

जिसके इशारे पर दबाव बनवाकर प्रधानों से चेक कटवाए गए थे। शासन चाहे तो प्रधान, सरकारी गवाह बन जाएंगे। प्रधानों के बयान लिए जाएं और जांच पड़ताल हो तो पूरे घोटाले का सच सामने आ जाएगा। एसआईटी को चाहिए कि घोटाले में शामिल बड़ी मछलियों के चेहरे व नाम सामने लाए।
हरदोई जनपद के टड़ियावां, बावन, सुरसा व भरावन ब्लॉकों में डस्टबिन आपूर्ति में बड़ी धांधली हुई थी। खरीद घोटाले में 141 तत्कालीन ग्राम प्रधानों व 41 ग्राम पंचायत सचिवों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लखनऊ में बैठे राजनीतिक आकाओं के दबाव में तत्कालीन डीपीआरओ में बिना किसी अनुमति के मौखिक रूप से डस्टबिन की खरीदारी कराई।
बाजार मूल्य से बहुत ज्यादा कीमत वसूली गई। इस मामले में प्रधानों का कोई दोष नहीं है। वह अब मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। ताकि असली दोषी जेल जाएं और निर्दोष बच जाएं।
विचारविहीन हो गया विपक्ष
पत्रकार वार्ता में नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष अपने कर्मों से समाप्त हो रहा है। विचार विहीन विपक्ष अब इतना कमजोर हो चुका है कि विपक्षी नेता मुद्दों को नहीं उठा पा रहे जबकि भाजपा मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष चाहती है। उन्होंने कहा कि यूपी ऐसा प्रदेश बन गया है। जहां पूरे वर्ष में सिर्फ एक दंगा हुआ जबकि गैर भाजपाई राज्यों में दंगे अधिक हुए हैं। कानून-व्यवस्था अच्छी है। विपक्ष को भी सराहना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें