फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नदी में बांध बनाकर रोका पानी, किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो-20- थाने के बाहर मौजूद पीड़ित किसान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। क्षेत्र से निकली सुखेता नदी आसपास के किसानों के लिए सिंचाई का मुख्य साधन है। इस वर्ष बारिश कम होने के कारण नदी में पानी कम है।
विज्ञापन

जिसे देखते हुए भदेवना गांव के किसानों ने नदी में बांध बनाकर पानी के बहाव को रोक दिया है। इस कारण आगे के गांवों के किसानों को फसलों की सिंचाई के पानी नहीं मिल पा रहा है।
मंगलवार को किसानों ने पहले एसडीएम शाहाबाद से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना बेहटा गोकुल पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। किसान वीरपाल, अखिलेश, रंजीत, संदीप आदि ने बताया कि भदेवना गांव के ग्रामीणों ने नदी पर बांध बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पानी का बहाव रुक गया है। ऐसे में नाउनगला, धियरई, बरखेरा, शाहपुर नाउ, सरैंया, नौसरा, डभेलिया, अमिर्ता, बुढ़नापुर, औहदपुर, रामनगर, रामापुर सहित 20 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायत दी है। उनके संज्ञान में भी घटना है। बनाए गए बांध को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-21- भदेवना के ग्रामीणों द्वारा बनाया गया बांध- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें