फोटो-29- बरात घर में आयोजित आरएसएस के विजयदशमी कार्यक्रम में मौजूद संघ के सदस्य
- फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव नगर के श्रीश चंद्र बरात घर में धूमधाम से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ डॉक्टर हेडगेवार और गुरु गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दंड पूजन किया।
यहां संघ के विभाग प्रचारक कौशल ने कहा कि संघ की स्थापना 96 वर्ष पूर्व 1925 को आज ही के दिन नागपुर में हुई थी। तब से संघ की अविरल धारा निरंतर बहती चली आ रही है। कहा कि, चरित्र और ज्ञान से युक्त शक्ति का प्रयोग स्वयंसेवक अधर्म के विरुद्ध करें।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व के बल पर न सिर्फ अपना बल्कि अपने आसपास के परिवेश का भी दृष्टिकोण परिवर्तित करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक शिव स्वरूप, विभाग कार्यवाह सुशील, जिला कार्यवाह संजीव, जिला प्रचारक इंद्रपाल, नगर संघ चालक मिथिलेश सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।