फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-07- जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सोमवार देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव दलौली निवासी मिथलेश (35) खेती करता था। उसका बेटा हर्षित शहर के एक स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को वह बेटे की फीस जमा करने शहर आया था। देर रात वह बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजर बाबा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी संगीता के अलावा दो बच्चे हैं। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-06- मृतक मिथिलेश की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें