फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में मल्लावां मार्ग पर अकबरपुर के पास सोमवार दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरौना गांव से सोमवार दोपहर सवारियां लेकर ई-रिक्शा मल्लावां जा रहा था। अकबरपुर गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तेरिया भवानीपुर निवासी रामकिशन (60), नन्हें लाल (50), शाहपुर गांव निवासी रोहित (8) उसकी बहन सोनम (6), भिखारी गांव निवासी नन्हें लाल (60) घायल हो गए।
घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर चला गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने रामकिशन की हालात नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें