फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रैक्टर में टक्कर मारकर खंती में पलटा ट्रक, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-09- गांव चत्तुरखेड़ा में पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-कोथावां मार्ग पर चत्तुरखेड़ा गांव के पास शनिवार देर रात एक ट्रैक्टर में टक्कर मारकर ट्रक खंती में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर चालक व उसके साथी के परिजन दोनों को निजी वाहन से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अमीन (30) शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर अतरौली गया था। उसके साथ गांव का आशिफ (27) भी था। देर रात दोनों घर आ रहे थे।
रास्ते में अतरौली- कोथावां मार्ग पर चत्तुरखेड़ा चौहारा के पास सामने से आए सरकारी राशन से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गए।
विज्ञापन

घटना में ट्रैक्टर चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक का परिचालक चुटहिल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक-परिचालक को बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। जानकारी होने पर ट्रैक्टर चालक व उसके साथी के परिजन मौके पर आ गए। परिजन दोनों को निजी वाहन से लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि हादसा संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें