फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
फोटो-49-मृतक राजू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला राधा नगर में एक ट्रक चालक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसी की सूचना पर मृतक की मां परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। मां ने ससुरालियों पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला राधानगर निवासी रघुवीर उर्फ राजू (35) ट्रक चालक था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मृतका की मां लक्ष्मी मौके पर पहुंच गई। मां ने बताया कि बेटे की शादी 10 वर्ष पूर्व सांडी चुंगी निवासी सोनम के साथ हुई थी।
वह अलग मकान बनाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रविवार रात बेटे और बहू के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर बहू अपने मायके चली गई।
रात में आए ससुरालियों ने बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि इससे परेशान होकर बेटे ने जान दे दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें