फोटो-17- मृतक ब्रजेश की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में मानपुर मार्ग पर शुक्रवार रात पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मस्तीपुर खलीफा गांव निवासी बृजेश पाल (55) ट्रैक्टर चालक था। वह शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पंपापुरवा गांव स्थित ससुराल गया था। जहां से देर रात पराली भरकर गांव आ रहा था। रास्ते में बेहटा गोकुल-मानपुर मार्ग पर गांव से 100 मीटर पहले पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बृजेश पाल की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर उठवाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के परिवार में पत्नी कलारानी के अलावा एक बेटा, तीन बेटियां हैं। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि ओवरलोड की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।
फोटो-18- रोती बिलखती मृतक की पत्नी कलारानी- फोटो : HARDOI