फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Sat, 27 Aug 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रैक्टर ने युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी-चपरतला मार्ग पर चठिया तिराहे के पास सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चठिया निवासी दिलीप का पुत्र प्रतीक उर्फ सूरज अपने दोस्तों सुमित (19), लवकुश (18) निवासीगण मगरापुर और मोरध्वज (21) के साथ सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहे थे। चारों दोस्त जैसे ही दौड़ते हुए चठिया तिराहे पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रतीक उर्फ सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि सुमित, लवकुश व मोरध्वज गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को घेर कर पीट दिया। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया। ट्रैक्टर चालक को भी अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों को हरदोई रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर में ट्राली नहीं लगी थी और वह पिहानी से चपरतला की ओर जा रहा था। अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें