फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सैनिक के दस्तावेज लगाकर ले लिया 20 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। एक जैसे नाम का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने सैनिक के दस्तावेज लगाकर बैंक से 20 लाख रुपये का ऋण ले लिया। जब सैनिक को बैैंक से ऋण लेने की जानकारी हुई, तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला सरायसैफ निवासी राहुल मिश्रा सेना में जवान हैं। बताया कि वह सितंबर 2021 में छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान उन्हें रुपये की जरूरत पड़ी तो वह ऋण लेने की जानकारी लेने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गए थे।
जहां बैंककर्मियों ने उनके दस्तावेजों पर पहले ही 20 लाख रुपये का ऋण होने की जानकारी दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

इसी बीच उसकी छुट्टी खत्म हो गई और वह वापस ड्यूटी पर चले गए थे। एक जुलाई को वह फिर छुट्टी लेकर घर आए और लोन निकालने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
तब पता चला कि कस्बे के एक मोहल्ला निवासी उसी नाम के एक अन्य व्यक्ति ने उसके पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और पता दर्ज कराकर बैंक से दो लाख का ऋण, अन्य प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से वाहन लोन, बिजनेस आदि के नाम से 20 लाख रुपये का ऋण ले रखा है।
पीड़ित ने बैंक व फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर सांठगांठ कर फर्जी तरीके से ऋण देने का आरोप लगाया। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि जांच की जा रही है। दो दिन बैंक बंद है। सोमवार को जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें