सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुसेपुर गांव के पास रात ट्रक की चपेट से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी भेजा। जहां से गंभीर हालत में तीनों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुर्रा गांव निवासी अमित (19) बाइक से अपनी मां राम दुलारी (42) व गांव के ही श्रीराम (50) के साथ किसी कार्य से सांडी आया था। देर शाम घर लौटने के दौरान कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुसेपुर गांव के पास वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक चालक अमित हेलमेट लगाए था।