शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर गांव में भूमि विवाद की रंजिश के चलते पड़ोसियों ने देवर-भाभी समेत तीन को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव नबीपुर निवासी वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसियों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम पड़ोसियों ने उनके दरवाजे के पास गोबर डाल दिया।
वसीम ने इसका विरोध किया, तो गुस्साए विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची रुबीना, भाभी चुन्नी को पीट दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।