फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सराफा व्यवसायी के सिर पर किए थे तीन वार, रेता गया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यवसायी का पहले गला रेतने का प्रयास किया गया। इसके बाद सिर पर तीन वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन

इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। वहीं नामजद हत्यारोपी दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
शहर के मोहल्ला आलूथोक निवासी राहुल गुप्ता (38) सराफा व्यवसायी था। गुरुवार सुबह बावन मार्ग पर एक सूखे माइनर में खून से लथपथ उसका शव मिला था। उसकी ईंट से सिर कूच कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुभाष, यशू, नीशू व भाभी गुड्डी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
घटना में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम हाउस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में राहुल के गले में धारदार हथियार से कटे का निशान मिला है।
वहीं सिर पर तीन चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्यारों ने पहले उसका गला रेतने का प्रयास किया। इसके बाद ईंट से सिर कूच कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। लोकेशन न मिलने में गिरफ्तारी में देरी हो रही है। सर्विलांस की मदद से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें