फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवर चोरी किए

विज्ञापन
फोटो-14- गाँव के बाहर खेत मे बिखरा पड़ा सामान दिखाते पीड़ित मैकु - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव गौरी विदूर के दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर नकदी, जेवर व अन्य सामान चुराकर ले गए। रविवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर बक्से टूटे मिले। पीड़ितों ने करीब तीन लाख की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरी विदूर में शनिवार रात चोर चंद्रपाल और मैकू के मकान में पीछे से दीवार फांदकर कर घुसे। इसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ वहां रखे बक्से में दो लाख रुपये के जेवर, 34 हजार रुपये नकद व सामान उठा ले गए।
रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुला और सामान गायब देखा तो चोरी की जानकारी हुई। खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को अशोक व बृजलाल के खेत में घर से चोरी हुए बक्से टूटे मिले। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें