फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दो किसानों के घरों से चोरों ने पार किए नकदी-जेवर

विज्ञापन
फोटो-29- घर के बाहर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के रूरा गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो किसानों के घरों को अपना निशाना बनाया। दोनों घरों से चोरों ने नकदी-जेवर पार कर दिए। बुधवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रूरा गांव निवासी सुदेश व सत्यपाल दोनों खेती करते हैं। गांव में दोनों के पास-पास मकान बने हैं। मंगलवार रात दोनों अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने दोनों के घरों को अपना निशाना बनाया।
सुदेश के मुताबिक दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुसे। चोरों ने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और जेवर पार कर ले गए। सुबह पत्नी नेहा जब कमरे के अंदर पहुंची, उसने सामान बिखरा पड़ा देखा। नेहा के शोर मचाने पर उसे चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसी तरह पड़ोसी सत्यपाल के दरवाजे की चौखट काटकर चोर अंदर पहुंचे। चोरों ने उसके घर से एक मोबाइल, जेवर और साड़ी चोरी करके ले गए। घटना के समय वह खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली कर रहा था।
सुबह जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो घरों में चोरी होने की सूचना गांव में फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें