मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर गांव स्थित जूनियर स्कूल में बुधवार रात चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर सिलिंडर व बर्तन चुरा लिए। स्कूल की इंचार्ज शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव राघौपुर में जूनियर स्कूल संचालित है। बुधवार रात चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर अंदर रखा सिलिंडर, रेगुलेटर, कुकर, स्टील के बर्तन आदि एमडीएम का सामान पार कर ले गए।
गुरुवार सुबह स्कूल खोलने पहुंची इंचार्ज शिक्षिका आशा देवी ताला टूटा देखा। शिक्षिका के शोर मचाने पर अन्य शिक्षक व ग्रामीण मौके पर आ गए। शिक्षिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।