फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दुष्कर्म कर युवक दे रहा था धमकी, युवती ने दे दी जान

विज्ञापन
फोटो-30- मृतका की डायरी में लिखा सुसाइड नोट - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की युवक की धमकियों से परेशान युवती ने फंदा लगा लिया। कमरे में मिली डायरी में लिखे सुसाइड नोट में पुलिस को गंदा बताकर, कुछ काम नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती का शव मंगलवार की सुबह कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की रात युवती का भाई पिता की दवा लेने लखनऊ गया था।
वह बहन और भाभी के साथ घर में थी। सुबह छत से उतरकर नीचे पहुंची भाभी ने उसका शव कमरे में लटका देखा। भाभी ने घटना की सूचना भाई को दी। कुछ घंटे में घर पहुंचे भाई और पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस को कमरे में मिली डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला। एएसपी पूर्वी ने अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
युवती ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अरविंद ने मेरे साथ बलात्कार किया...फिर उसने हमें हर रोज धमकी दी, कि अगर तुमने किसी से कुछ बताया तो तेरी फोटो सबको दिखा दूंगा, मेरी वीडियो बनाई मुझे धमकाता रहा...मेरी चाची को बांका मारा..फिर मेरे पास फोटो भेजी।
मैं आलोक से बहुत प्यार करती थी...उसे जलन रहती थी। उसके पास भेजा..मैं कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रखा ...मैं अगर घर में बताती..मेरे भाई मार डालते ...इसलिए यह आत्महत्या अपनी मरजी से करने जा रही हूं।
पुलिस बहुत गंदी है, कुछ नहीं कर पाती है। अगर आज इसमेें कुछ न किया तो कानून नहीं है। मैं यह सब करने के लिए मजबूर हूं, मुझेे माफ कर देना सब लोग....अलविदा जिंदगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें