फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः छात्रा को दोस्त के घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर युवती को फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली कस्बे से बुधवार सुबह एक छात्रा को बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त के घर ले गए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव के बाहर ग्रामीणों ने उसकी पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुुंची पुलिस दोनों को थाने लाई। जानकारी होने पर युवती के परिजन थाने आ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कस्बा स्थित एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह कॉलेज आई थी। युवती के मुताबिक रास्ते से कस्बा निवासी रज्जाक उसे बहला कर बाइक से असमदा गांव में रहने वाले अपने दोस्त के घर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर युवक ने उसके साथ दुुष्कर्म किया। वहां से आरोपी उसे वापस लेकर आ रहा था। गांव के बाहर ग्रामीणों ने पकड़कर युवक की पिटाई कर पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि कुछ माह पहले एक रिश्तेदारी की युवती के जरिये आरोपी से उसकी जान पहचान हुई थी।
उसने अपना नाम प्रिंस मिश्रा बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें