फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हादसे में घायल युवक ने पांचवें दिन तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-17- मृतक सुखविंद की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। नौ अक्तूबर को कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बस की टक्कर से घायल हुए युवक ने पांचवें दिन लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिजन शव लेकर थाने आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव निवासी सुखविंदर (38) खेती करता था। नौ अक्तूबर को वह अपने दोस्त की बहन के गांव लमकन बाइक से जा रहा था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बंडारी गांव के पास पीछे से आई बस ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन उसका लखनऊ के लिए एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर सांडी थाने आए। मृतक के परिवार में पत्नी रामप्यारी के अलावा चार बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें