फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः चालक को झांसा देकर टप्पेबाजों ने उड़ाया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे के मुख्य चौराहे पर टप्पेबाजों ने चालक को झांसा देकर कार में रखे दो बैग उड़ा दिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी शुभाशीष ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह कार से बरेली से लखनऊ लौट रहा था। कछौना चौराहे पर एक युवक ने कार से तेल बहने की बात कहकर रोक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बोनट खोलकर चेक करने लगे। इस बीच टप्पेबाज ने साथियों संग मिलकर कार की सीट पर रखे दो बैग पार कर दिए।
एक बैग में खाना और दूसरे बैग में जरूरी कागजात और ढाई हजार रुपये थे। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें