फोटो-32- मृतक संतराम की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे कि सर्विस लेन पर जाहिदपुर के निकट शनिवार को कार की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कछौना थाना क्षेत्र के कन्हउवा निवासी संतराम (60) घर से गांव निवासी रवि (22) व अजीत (35) के साथ शनिवार को जनपद उन्नाव के सराए बदरी गांव मौसी के यहां जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे कि सर्विस लेन पर जाहिदपुर गांव के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक मे टक्कर मार दी थी।
हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए थे। संतराम की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।