फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः खेत जा रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
फोटो-20- घायल पवन दीक्षित - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। कोतवाली लोनार क्षेत्र के भीखपुर गांव में किसान पर अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उसके बायें पैर में लगी है। परिजनों ने किसान को सीएचसी बावन में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। किसान के पिता ने अज्ञात चार हमलावरों पर फायर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
भीखपुर निवासी पवन कुमार दीक्षित (26) रविवार सुबह खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में हमलावरों पवन पर फायर कर दिया। पवन ने बताया कि रास्ते में उसे तीन से चार अज्ञात बदमाश दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

इन बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बायें पैर में लगी है। घटना के संबंध में कोतवाली लोनार के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि किसान के पिता रामकृष्ण दीक्षित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें