बेहटा गोकुल। मझिला थाना क्षेत्र के गांव सहादत नगर में तार पर कपड़े डालते समय अधेड़ को करंट लग गया। परिजन उसे टोडरपुर सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सहादतनगर निवासी राम मोहन त्रिपाठी (50) खेती के अलावा गांव में बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे। मंगलवार दोपहर वह घर के बाहर तार पर सुखाने के लिए कपड़े डाल रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए।
उनकी चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में टोडरपुर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
परिजनों ने बताया कि तार के पास से उनके घर आ रही केबल कटी होने से तार में करंट आ रहा था। जिससे हादसा हो गया। बेहटा गोकुल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मझिला धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि घटना संज्ञान में है।