फोटो-19- मृतक रामू की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज। मुरादाबाद के पास हादसे का शिकार हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 23 अक्तूबर को दीपावली पर दिल्ली से निजी बस से घर आ रहा था। परिजनों ने उसे हादसे के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शनिवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राज किशोर उर्फ रामू (50) दिल्ली के नरेला में रहकर एक कंपनी में काम करता था। वह 23 अक्तूबर को दिल्ली से एक निजी बस से घर आ रहा था।
मुरादाबाद के पास बरेली मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में राज किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की मौत की सूचना से घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिवार में पत्नी रानी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं।