फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः किताबों की वाटिका से संवार रहे भविष्य

विज्ञापन
फोटो-13- पुलिस लाइन परिसर में पैराडाइज लाइब्रेरी में पुस्तकें पढ़ते युवक मौजूद सीओ लाइन विकास जयस? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अगर आप इंटर पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो पुलिस लाइन में स्थित बुक पैराडाइज (किताब वाटिका) पुस्तकालय आपके लिए सबसे बेहतर केंद्र हो सकता है।
विज्ञापन

यहां आपको सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकें मिल जाएंगी। इसके साथ ही यहां कॅरिअर काउंसिलिंग भी मिल जाएगी। इस पुस्तकालय में एसी, वाईफाई के साथ कंप्यूटर तक की सुविधा है।
शिक्षा से ही तकदीर बदली जा सकती है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में अनूठी पहल की गई है। पुलिस लाइन में युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुक पैराडाइज लाइब्रेरी खोली गई है। यहां पर पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा बाहरी युवा भी आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुबह से लेकर देर शाम तक यह पुस्तकालय खुला रहता है। यहां पर एक हजार से अधिक किताबें हैं। इन किताबों में हिंदी और अंग्रेजी के उपन्यास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, मासिक पत्रिकाएं एवं अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें शामिल हैं।
पंजीकरण कराना है अनिवार्य
सीओ लाइन विकास श्रीवास्तव ने बताया कि शैक्षिक माहौल में परिवर्तन करने के लिए पुस्तकालय की स्थापना की गई। इस समय करीब 200 युवा अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इन सभी को चार-चार घंटे के हिसाब से पुस्तकालय में पढ़ने का समय दिया जाता है।
यहां पढ़ने के लिए आने वाले सभी युवाओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्रतिवर्ष पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और बाहर के युवाओं से 500 रुपये निर्धारित है।
ऑनलाइन भी चल रही पढ़ाई
पुस्तकालय में ऑनलाइन पढ़ाई भी होती है। इसके लिए लैपटॉप और कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। पुलिस, शिक्षक पात्रता परीक्षा से लेकर अन्य आवश्यक प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के साथ यहां तैयारी कराई जाती है। यह पुस्तकालय अगस्त माह में खोला गया है। यहां पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी समय-समय पर आकर युवाओं का मार्ग दर्शन करते हैं।
फोटो 14 एसपी राजेश द्विवेदी
वर्जन
न्यूनतम साधन वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में कोई रुकावट न आए, इसलिए बुक पैराडाइज लाइब्रेरी को संचालित किया जा रहा है। धीरे-धीरे इसे और हाईटेक बनाया जाएगा। ताकि जिले के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें