फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मोबाइल की मांग पूरी न होने पर पांचवीं के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गांव मगियावां में मोबाइल की मांग पूरी न होने से नाराज छात्र ने रविवार शाम कमरे में अंगोछे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मगियावां निवासी सिराज (12) कक्षा पांच का छात्र था। रविवार शाम उसका शव कमरे में कपड़े टांगने के लिए बंधे डंडे में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसकी मां खेतों पर बकरी चराने गई थी।
पिता इदरीश दादी की दवा लेने जिला अस्पताल गए थे। देर शाम बकरी लेकर घर पहुंची मां ने उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

मृतक की मां ने बताया कि बेटा उसके साथ बकरी चराने गया था लेकिन खाना खाने की बात कहकर लौट आया था। बताया कि बेटा कई दिनों से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था।
मोबाइल की मांग पूरी न होने पर उसनने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना में मोबाइल न मिलने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें