फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हादसे में घायल किसान ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-21- मृतक रामविलास की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में बाबरपुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर कार की टक्कर से घायल किसान ने बुधवार देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पैतापुर निवासी रामविलास(55) खेती करता था। बुधवार सुबह वह साइकिल से पाली बाजार गया था। जहां से दोपहर में वापस लौटते समय भरखनी मार्ग पर बाबरपुर मोड़ के पास सामने से आई कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए थे। जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर में देर रात किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में चार बेटे है। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें