फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डंपर पर चढ़कर मौरंग उतार रहा था चालक, एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

Tue, 04 Oct 2022 07:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी कस्बे में गल्लामंडी के पास एक दुकान पर मौरंग उतारते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी कस्बे में गल्लामंडी के सामने मंगलवार सुबह एक दुकान के पास एचटी लाइन के नीचे खड़े डंपर पर चढ़कर मौरंग उतार रहा चालक करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद वह डंपर से नीचे गिर गया। यह देख उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के मरई बसौहा गांव निवासी अनूप (27) डंपर चालक था। वह लाल कुंआ आदि जगहों से मौरंग आपूर्ति करता था। मंगलवार सुबह वह मौरंग सांडी लाया था। कस्बे में गल्ला मंडी के सामने स्थित बजाज की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मौरंग उतार रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के बाहर से एचटी लाइन निकली है। वह लाइन के नीचे डंपर खड़ा करके मौरंग उतारने लगा। उसने पहले प्रेसर उठाकर मौरंग गिरा दी। इसके बाद कुछ मौरंग डंपर में रह गई, तो वह डंपर के ऊपर चढ़कर मौरंग उतारने लगा।

विज्ञापन

इस दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह डंपर से नीचे जा गिरा। यह देख उसका साथी चालक कृष्ण कुमार उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक के साथी ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। अवर अभियंता रामसहाय ने बताया कि बिजली की लाइन के नीचे डंपर खड़ा करने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें