फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: नशे में था चालक, ट्रक बना तीन जिंदगियों का काल, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Sep 2022 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
लोकेश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में मंगलवार रात मल्लावां मार्ग पर चालक के नशे में होने से काल बनाकर आए ट्रक ने दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। चालक की जरा सी लापरवाही में तीन जिंदगियां चली गईं। घटना में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को तीनों के पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


ग्राम टिमरुख निवासी लोकेश (20) मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह अपने दोस्त अनूप (21) के साथ हलवाईखेड़ा गांव स्थित ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था। वहीं जमसरा गांव निवासी जयप्रकाश संडीला से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में मल्लावां मार्ग पर नानकखेड़ा गांव के पास संडीला की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने दोनों की बाइकों में टक्कर मार दी थी।

हादसे में बाइकों पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। इधर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को गौसगंज के पास से पकड़ लिया और भागते समय चालक को भी दबोच लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चालक शराब के नशे में था, इस कारण हादसा हुआ था। मृतक लोकेश अविवाहित था। वह तीन भाई-बहनों में बड़ा था। अनूप के परिवार में पत्नी रेशमा व एक बेटी है। जयप्रकाश भी अविवाहित था। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फाइल फ़ोटो जय प्रकाश- फोटो : HARDOI

 

अनूप- फोटो : HARDOI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें